[बॉलीवुड समाचार] 22 नवंबर से सलमान खान स्टारर सुल्तान की शूटिंग शुरू होने जा रही है और फिल्म की कास्ट फाइनल कर दी गई। फिल्म के लिए दो हीरोइन चाहिए थी जिसके लिए अनुष्का और परिणीति को अप्रोच किया गया था।
लेकिन अगर गपशप गली की मानें तो एक रोल लीड है दूसरा सेकंड लीड। और परिणीति को ऑफर किया गया था सेकंड लीड। अपने करियर में इस वक्त परिणीति कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं इसलिए उन्होंने विनम्रता से ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है।
लेकिन शायद परिणीति को इस फिल्म में लेना सब चाहते थे और आखिरकार उन्हें फिल्म का लीड और सलमान खान के साथ रोमांस करने का मौका मिल ही गया है। वहीं दूसरी लीड के लिए एक नई हीरोइन फाईनल की जा चुकी है। देखिए अब तक कौन कौन लगभग बन चुकी है सुलतान की हीरोइन-
परिणीति ने किया था डेब्यू
परिणीति चोपड़ा अपना डेब्यू अनुष्का शर्मा के साथ लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल में कर चुकी हैं। यहां भी वो सेकंड लीड थीं।
परिणीति फाइनल
अब फिल्म में परिणीति फाइनल हो गई है और अपनी तैयारी में जुटने वाली हैं। शूटिंग 22 नवंबर से शुरू होगी।
दीपिका पादुकोण
सबसे बड़ा और पहला नाम था दीपिका पादुकोण का। उन्होंने बाद में खुद बताया कि ऐसा कुछ नहीं।
अनुष्का शर्मा
इसके बाद खबरें आईं अनुष्का के नाम की। और ये चर्चा आज तक बरकरार है।
कृति सैनन
इस बीच कृति सैनन का भी नाम लिया गया। हालांकि कृति कहती हैं कि बस कोई उन्हें अप्रोच तो करे।
कंगना रणौत
जबसे कंगना की डिमांड बढ़ी उनके नाम के साथ प्रोजेक्ट भी जुड़ने लगे।
जैकलीन फर्नांडीज़
माना जा रहा है कि सलमान ने खुद उनका नाम सुझाया था।
हुमा कुरैशी
दंगल या सुलतान किसी एक फिल्म के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था। हालांकि हुमा ने कुछ भी नहीं कहा।
सोनाक्षी सिन्हा
अब बात कुश्ती की हो तो सोनाक्षी की बात तो होनी ही थी।
आलिया भट्ट
आलिया का नाम भी अफवाहों में रहा पर बाद में फिल्म बदलकर शुद्धि हो गई।
भूमि पेडनेकर
यशराज के तीन फिल्म कॉन्ट्रैक्ट की वजह से भूमि का नाम भी अफवाहों में है।
सबसे तगड़ा Rumor
सबसे तगड़ा Rumor है इस टीवी एक्ट्रेस का । माना जा रहा है कि वो ऑडीशन भी दे चुकी हैं--->[ये टीवी हीरोइन करेंगी सलमान के साथ डेब्यू]


Click it and Unblock the Notifications


