कहानी की डिमांड पर अंग प्रदर्शन करेंगी परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra
'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति चोपड़ा ने अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'इशकजादे' में अपने बिंदास कैरेक्टर के चलते काफी तारीफें बटोरीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिवेन्यू कलेक्ट किया।

'इशकजादे' में परिणीती और अर्जुन कपूर के बीच कुछ किसिंग सीन भी फिल्माए गए हैं। अपने एक इंटरव्यू में परिणीती ने कहा "मैं कभी भी किसी आदमी को उत्तेजित करने के लिए अंग प्रदर्शन नहीं करुंगी पर अगर कहानी की डिमांड हुई तो फिर मैं पीछे भी नहीं हटुंगी। " उन्होंने ये भी कहा "अगर किसी ने जबरदस्ती बिकनी सीन डाला तो मुझे मंजूर नहीं।"

परिणीती चोपड़ा रिश्ते में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन लगती हैं और प्रियंका की बहुत बड़ी फैन भी हैं। मनीष शर्मा की फिल्म 'रिकी वर्सेस रिकी बहल' में परिणीती चोपड़ा ने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ सेकेंड ली़ड में काम किया था पर इसके बावजूद उनके काम को फिल्मी क्रिटिक और दर्शकों ने काफी सराहा। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर में बेस्ट न्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। साथ ही यश राज बैनर की फिल्म इशकजादे में लीड रोल करने का मौका भी मिला।

'इशकजादे' में अपने को एक्टर अर्जुन के साथ कुछ अतरंग सीन करने के बाद अब परिणीती का कहना है कि वो अतरंग सीन तभी करेंगी जब फिल्म की कहानी की मांग होगी तो अब देखते हैं कि क्या परिणीती की अगली फिल्म की कहानी भी उनसे ऐसी कोई माग करती है या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X