..................... Prineeti wants Alia and Shraddha to do well - Hindi Filmibeat

आलिया हो या श्रृद्धा सभी का भला चाहती हूं- परिणिती चोपड़ा

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस को लेकर अक्सर लोगों की सोच होती है कि इनके बीच कभी भी दोस्ती नहीं हो सकती। लेकिन आजकल एक्ट्रेसेस ने इस बात को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है। आजकल की युवा अभिनेत्रियां एक दूसरे से जलन या ईर्ष्या की भावना नहीं रखतीं। बल्कि वो एक दूसरे के हित के बारे में भी सोचती हैं। अगर एक किसी मुश्किल में होता है तो बाकी उसकी मदद करती हैं। एक दूसरे की फिल्म की कामयाबी पर खुशी जाहिर करती हैं बधाई देती हैं।

परिणिती चोपड़ा का कुछ यही कहना है, कि वो अपनी समकालीन अभिनेत्रियों जैसे आलिया भट्ट, श्रृद्धा कपूर आदि के साथ दोस्ती भरा व्यवहार रखती हैं। परिणिती ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान कहा- "अगर आलिया या श्रृद्धा या कोई और अभिनेत्री बुरा काम करेगी तो टेक्निकली मेरा भला होगा, मेरे लिए अच्छा है। लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचती। अगर मुझे लगता है कि कोई कुछ गलत कर रहा है या वो इससे बेहतर कर सकता है तो मैं उसे फोन करके बोल देती हूं।"

परिणिती ने आगे कहा- "मैं और श्रृद्धा तो साथ में बैठकर फिल्म देखते हैं। और लोग हमें साथ देखकर हैरान हो जाते हैं कि ये क्या हो रहा है। ऐसा तो पहले कभी नहीं देखा। लेकिन इसमें इतना हैरानी की क्या बात है। फिल्म ही तो देख रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X