Parineeti Chopra: तो इस हैंडसम नेता को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस, वायरल हुई तस्वीरें

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के फैंस के लिए बड़ी खुश खबरी सामने आई है, क्योंकि एक्ट्रेस के हैंडसम बॉयफ्रेंड का नाम सामने आ गया है। इन दिनों परिणीति चोपड़ा का नाम आम आदमी पार्टी के हैंडसम नेता के साथ जुड़ रहा है। दोनों की साथ में तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड और राजनीति के बीच संबंध की बात करें तो ये कोई नया नहीं हैं। एक बार फिर से राजनीति और बॉलीवुड के गलियारे के बीच फिर से ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। इन दिनों परिणीति चोपड़ा का नाम आम आदमी पार्टी के हैंडसम नेता के साथ जुड़ रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीती शाम मुंबई में में आम आदमी पार्टी के फेमस नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा संग स्पॉट किया गया है। दोनों को एक साथ देखने के बाद से ही लोग उन्हें लेकर कयास लगाने लगे हैं।
दरअसल परिणीति और राघव चड्ढा दोनों को साथ में पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। उसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें फिर से स्पॉट किया गया। तो इसके बाद फैंस ने दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी।
लुक की बात करें तो रेस्टोरेंट के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा व्हाइट आउटफिट में काफी कूल नजर आए। दोनों ने व्हाइट शर्ट कैरी की थी। उसके बाद परिणीति फुल ब्लैक लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक जींस के साथ ब्लैक टीशर्ट और मैचिंग चश्मा लगाया था।
दोनों की दोस्ती को लेकर बात करें तो, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को जनवरी में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स के सम्मान से एक साथ नवाजा गया था। भारत में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला था। इसी के बाद से ही दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी। खैर अभी दोनों में से किसी ने कुछ कहा नहीं है लेकिन फैंस को इंतजार है कि कोई रिश्ते को लेकर पुष्टि करें।


Click it and Unblock the Notifications











