पति की बाहों में बाहें डाल इस रोमांटिक अंदाज में एनिवर्सरी मना रही हैं परिणीति चोपड़ा, Photos Viral

Parineeti Chopra is celebrating her anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा की जब से शादी हुई है वह पब्लिक एरिया में भी कम नजर आती हैं। बीते दिनों परिणीति को एक इवेंट में देखा गया था जहां उनका चबी लुक देख फैन्स ने उन्हें डाइट करने की सलाह दी थी। वहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा की शादी को 1 साल हो गया और इसी खास मौके पर परिणीति चोपड़ा पति राघव चड्ढा के साथ वेक्शन पर निकलीं जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं।
वायरल हो रहीं परिणीति चोपड़ा की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा कभी समंदर किनारे बैठे खूबसूरत मौसम का मजा ले रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस पति राघव चड्ढा को बाहों में लिए नजर आ रही हैं। तीसरा वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा का हाथ पकड़े वॉक करती दिख रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो के साथ ही परिणीति चोपड़ा एक लंबा कैप्शन भी लिखती हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा- कल हमारा दिन शांत रहा, सिर्फ हम दोनों थे...लेकिन हमने आप सभी की हर इच्छा और संदेशों को पढ़ा और जिसे पढ़कर हम बहुत आभारी हुए। रागाई - मुझे नहीं पता कि मैंने आपके लायक होने के लिए अपने पिछले जीवन और इस जीवन में क्या किया। मैंने एक आदर्श सज्जन व्यक्ति, अपने नासमझ दोस्त, संवेदनशील साथी, अपने परिपक्व पति, एक सीधा ईमानदार इंसान, सबसे अच्छा बेटा, जीजा और दामाद से शादी की है। हमारे देश के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता मुझे बहुत प्रेरित करती है। मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। हम जल्दी क्यों नहीं मिले? सालगिरह मुबारक हो राघव चड्ढा हम एक हैं।
बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए दोनों को सालगिरह की बधाई दी तो वहीं दूसरे ने लिखा-आपका बॉन्ड बहुत अच्छा है। आपको बता दें कि राघव और परिणीति दोनों शादी से पहले एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। कहा जाता है कि दोनों लंदन के कॉलेज में भी साथ में थे।


Click it and Unblock the Notifications