Parineeti Chopra झूठी है, राघव मक्कार है- पुराना वीडियो साझा कर KRK ने सुनाई खरी खोटी!

परिणीति चोपड़ा इस वक्त अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों का हिस्सा है और लगातार आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। इसके अलावा खबरें आती रहती हैं कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैँ। लेकिन इस वक्त एक वीडियो केआरके ने साझा किया है और परिणीति को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो कि शायद फैंस को पसंद नहीं आएगा। हालांकि परिणीति चोपड़ा भी इस वीडियो में कुछ ऐसा कहती नजर आ रहीं हैं जो कि चौकाने वाला है।
इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा कहती हुईं नजर आ रही हैं कि वो कभी भी किसी राजनेता से शादी नहीं करेंगी। इसी वीडियो को साझा करते हुए केआरके ने उनका मजाक उड़ाया है और कहा है, परिणीति चोपड़ा मक्कार है।
जी हां, केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ''ये सबूत है कि परिणीति चोपड़ा झूठी है और राघव मक्कार है।'' इस वीडियो में परिणीति कह रही हैं, ''समस्या यही है कि मैं किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती हूं, यहां पर कई सारे विकल्प हैं लेकिन मैं किसी नेता से शादी नहीं करना चाहती।''
इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, वो शादी के बाद सबकुछ छोड़ देगा। एक ने लिखा, ''परिणीति अजीब केस है, वह सोशल मीडिया पर काफी पहले ही जाहिर कर चुकी थीं कि वह कैसी होंगी।
वह चाहती है कि एक ऐसा लड़का हो जो दिल्ली का हो, जो रोज दांत साफ न करे, हफ्ते में एक बार नहाए, बार-बार कपड़े न बदले। बेकार की लड़की है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आए हैं लेकिन अभिनेत्री ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है और इसको लेकर चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications