..................... ‘संदीप और पिंकी फरार’ से परिणीति चोपड़ा का मजेदार किस्सा, सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे फैंस! | Parineeti chopra interesting facts from Sandeep aur pinky faraar film - Hindi Filmibeat

‘संदीप और पिंकी फरार’ से परिणीति चोपड़ा का मजेदार किस्सा, सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे फैंस!

By Filmibeat Desk

'संदीप और पिंकी फरार' के निर्माता-निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने एक ऐसी मजेदार और जबर्दस्त घटना का खुलासा किया है, जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की वजह से फिल्म की पूरी कास्ट को जरूरत से ज्यादा पराठे खाने पड़े।

"तो, जब-जब रघुबीर (यादव) जी एक ऐसे सीन में अपने डायलॉग बोलना शुरू करते थे, जिसमें परिणीति को जोरदार गुस्सा दिखाना था, हर बार उनको देखते ही परिणीति की हंसी छूट जाती थी। अब तक हम 4-5 टेक कर चुके थे और तभी हमें लाइट बंद होती दिखी। अनिल मेहता (सिनेमैटोग्राफर) मेरी ओर प्रश्नवाचक नजरों से घूर रहे थे कि यह क्या चल रहा है?"- बताते हैं दिबाकर।

parineeti chopra

आगे का खुलासा खुद परी ने किया- "आपको पता है कि आखिरकार मैं वह सीन कैसे कर पाई? उस सीन में फिर मैंने रघुबीर जी की तरफ देखा ही नहीं, क्योंकि मैं जानती थी कि अगर मैंने उन पर निगाह डाली तो शूटिंग ही नहीं हो पाएगी। इसकी वजह यह थी कि वह पराठे पर अटक गए थे और मैं उन पर अटक गई थी। तो मैंने यह किया था कि उनके सिर के ठीक ऊपर एक मार्क तय कर लिया, ताकि मैं उनको देख ही न पाऊं। मैं नहीं जानती कि यह बात किसी की पकड़ में आई थी या नहीं। यकीन मानिए, उस वक्त इसके अलावा मुझे कोई दूसरा उपाय नहीं सूझा।"

फिल्म के लीड एक्टर और परी के को-स्टार अर्जुन कपूर ने जानकारी दी, "परी और रघुबीर जी के चलते हम लोग बस बैठे-बैठे ही जरूरत से ज्यादा पराठे खा गए थे! मुझे नहीं पता कि दिबाकर सर ने वह आखिरी हिस्सा रखा है या नहीं, जिसमें परी पराठे खाते-खाते अचानक डकारें लेने लगी थी। लेकिन अपनी बात करूं तो मुझे डकार लेने की एक्टिंग ही नहीं करनी पड़ी, क्योंकि हम लोगों ने इतने ज्यादा पराठे खा लिए थे कि वह सब बड़े नेचुरल तरीके से हो गया।"

इसी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही 'संदीप और पिंकी फरार' एक खुरदुरी और तीखी सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा सीधे दुश्मनी निभा रहे हैं। अर्जुन एक हरियाणवी पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि परी नई दिल्ली की एक ऐसी कॉर्पोरेट महिला के किरदार में हैं, जिसकी किस्मत एक तबाही भरी रात में उलझ जाती है। दुनिया भर में इस फिल्म का वितरण यशराज फिल्म्स के द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X