तो यहां छुट्टियां मना रही हैं परिणीति चोपड़ा
परिणीति इन दिनों लिस्बन और पुर्तगाल में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा चोपड़ा जल्द ही अपनी अगली फिल्म मेरी प्यारी बिंदू में आपको नज़र आएंगी। वो फिल्म की शूटिंग में पूरी तरह से जुटी भी हुई हैं। लेकिन शूटिंग से समय निकालकर परिणीति इन दिनों लिस्बन और पुर्तगाल में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं।

इन छुट्टियों के दौरान की परी ने तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में परिणीति काफी अच्छी लग रही हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों परिणीति अपने हॉलीडे के दौरान की एक तस्वीर शेयर करने पर विवादों में घिर गई थीं। उस तस्वीर में एक व्यक्ति परिणीति की छतरी पकड़कर चलता हुआ दिख रहा था।
Rangoon Dialogue Promo -अब शाहिद कपूर को 'मोहब्बत' से डर लगता है...
इस तस्वीर को लेकर लोगों ने कहा था कि वो अपनी छतरी खुद भी तो पकड़ सकती हैं। यही नहीं लोगों ने उस पोस्ट को डिलीट भी करने को कहा था। जिसके बाद परी ने उस पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया था। बहरहाल आपको बता दें कि मेरी प्यारी बिंदु फिल्म में इस फिल्म में अभिनय करने के साथ वह अपनी आवाज भी दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
