..................... Parineeti Chopra की शादी में इसलिए नहीं आईं Priyanka Chopra Parineeti Chopra- Here is why Priyanka Chopra did not attend Wedding, Madhu Chopra broke silence! - Hindi Filmibeat

Parineeti Chopra की शादी में इसलिए नहीं आईं Priyanka Chopra, मां मधु चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी!

parineeti chopra, priyanka chopra

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के साथ साथ एक चर्चा और रही है, प्रियंका चोपड़ा ने शादी अटेंड नहीं की है और इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ शादी में शामिल होंगी, जबकि निक जोनस इसमें शामिल नहीं होंगे।

हालाकि, प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा पहले ही जश्न में अपने परिवार के साथ शामिल हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा इस वजह से लगातार ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा सामने आई हैं और उन्होने खुलासा किया है कि क्योंकि प्रियंका चोपड़ा इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाईं।

मधु ने मीडिया को बताया कि, ''वो काम कर रही है इसलिए नहीं आई।'' इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''बेचारी माँ को झूठ बोलना पड़ रहा है।'' एक का कहना है, ''वह बहुत सच्ची है।''

एक ने लिखा, ''परी वैसे ही सुंदर है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो किसी को पता नहीं है लेकिन आने वाले समय में सबकुछ क्लियर हो जाएगा। प्रियंका चोपड़ा ने शादी के पहले परिणीति चोपड़ा के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था और शादी के लिए बधाई दी थी।

हालांकि देखने वाली बात होगी कि प्रियंका चोपड़ा कब परिणीति चोपड़ा से मिलती हैं और तमाम तरह की अटकलों को खारिज करती हैं। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त ग्लोबल स्टार हैं और लगातार काम करती रहती हैं। फिलहाल बात करें परिणीति चोपड़ा की तो 24 सितंबर को उन्होने उदयपुर के लीला पैलेस में राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लिए हैं और उनके साथ रिश्ते में बंध गई हैं। आप देखिए मधु चोपड़ा का ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X