परिणिति ने बोला कि वो टाइप्ड नहीं है..
परिणिति चोपड़ा से जब पूछा गया कि उनकी रिलीज फिल्मों 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', 'इश्कजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'हंसी तो फंसी' सबमें उनके किरदार बिंदास बाला के हैं तो परिणिति ने बड़ी ही बेबाकी से कहा कि भले ही सारी फिल्मों में उनका रोल बिंदासपन वाला था लेकिन सभी फिल्मों में उनके रोल अलग-अलग तरह के थे।
परिणिति ने साफ कहा कि वो टाइप्ड नहीं है और अपने रोल में हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करती हैं। फिलहाल परिणिति इन दिनों निर्देशक हबीब फैजल संग 'दावत-ए-इश्क' में व्यस्त हैं।
जिसके बारे में परिणिति ने कहा कि उनके लिए हबीब हमेशा खास रहेंगे। उन्होंने मुझे 'इश्कजादे' दी। मैंने जब हबीब सर के साथ 'इश्कजादे' की तो जानती थी कि मैं नवांगतुक और हिंदी सिनेमा की एबीसीडी तक नहीं जानती थी।
परिणीति 'दावत-ए-इश्क' में आदित्य रॉय कपूर और अनुपम खेर संग काम कर रही हैं। अनुपम खेर के बारे में परिणिति ने कहा कि अनुपम सर मेरी और आदित्या की उम्र जितने हैं।
हम जल्दी से अपनी शूटिंग खत्म करते और उनकी वैन में भाग जाते। मैं पहले ही निराश हूं क्योंकि शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। मैं अनुपम सर के साथ और फिल्में करना चाहती हूं।"
परिणिति को इंटिमेट होने में मजा नहीं आता..


Click it and Unblock the Notifications












