परिणिती के पास प्यार तो छोड़िये खाना खाने का वक्त नहीं!
एक्ट्रेसेस जितना ज़्यादा बिजी समझिये उतना ज्यादा वो सफल। परिणिती चोपड़ा का कुछ भी यही हाल है। परिणिती चोपड़ा का कहना है कि वो आजकल इतना ज्यादा बिजी हैं कि उनके पास खाना खाने तक का वक्त नहीं है। ऐसा परिणिती चोपड़ा ने उस वक्त कहा जब उनसे उनके रोमांटिक करियर के बारे में पूछा गया। परिणिती चोपड़ा जिनका नाम अभी तक बॉलीवुड के कई नये एक्टरों और निर्देशकों के साथ जुड़ा है उनका कहना है कि जब उनके पास वक्त ही नहीं है तो आखिर वो प्यार व्यार के बारे में कैसे सोच सकती हैं। फिल्हाल तो परिणिती चोपड़ा अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए बैंकॉक में हैं और जल्द ही मुंबई वापस आकर अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग करेंगी।
परिणिती चोपड़ा का कहना है कि जब उनके पास खाना खाने तक का वक्त नहीं है तो भला वो प्यार के पचड़े में कैसे पड़ सकती हैं। मीडिया से बात करते हुए परिणिती चोपड़ा ने कहा "मेरे पास बहुत काम है। मैं बैंकॉक में एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं और इसके बाद दूसरी फिल्म की शूटिगं के लिए मुझे मुंबई जाना है। किसी के साथ रिश्ते की बात छोड़ दीजिये मेरे पास तो खाना खाने का वक्त नहीं है। परंतु मैं जिदंगी के इस दौर को लेकर काफी खुश हूं।"
परिणिती चोपड़ा जो कि बॉलीवुड की जंगली बिल्ली प्रिंयका चोपड़ा की कजिन हैं ने लेडीज वर्सेज रिकी बहल से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के किरदार में होने के बावजूद परिणिती की एक्टिंग ने सभी को इतना प्रभावित किया कि परिणिती को यशराज बैनर ने अपनी अगली फिल्म इशकजादे के लिए लीड एक्ट्रेस चुन लिया।


Click it and Unblock the Notifications