परिणिती का सपना हुआ पूरा, अपने ड्रीम ब्वॉय सैफ संग करेंगी रोमांस!
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा बचपन से सैफ अली खान की फैन रही हैं। परिणिती ने हमेशा कहा है कि वो अपनी जिंदगी में सैफ अली खान जैसा ही लड़का चाहती हैं। सैफ बहुत ही स्मार्ट हैं और एक कंप्लीट मैन हैं। परिणिती की ख्वाहिश थी कि कभी उन्हें सैफ संग काम करने का मौका मिले और परिणिती की ये ख्वाहिश भी पूरी हो गयी। खबर है कि परिणिती चोपड़ा और सैफ अली खान जल्द ही सैफ अली खान के दोस्त दिनेस विजन की अगली फिल्म साइन करेंगी। यही नहीं बल्कि अब्बास मस्तान की फिल्म दि काउंट ऑफ मॉंट क्रिस्टो में भी परिणिती सैफ के साथ नज़र आएंगी।
परिणिती चोपड़ा ने हाल ही में एक टीवी शो के दौरान भी कहा था कि सैफ अली खान उनका पहला प्यार हैं और वो इस बात को करीना कपूर से भी शेयर कर चुकी हैं। परिणिती ने सैफ अली खान के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बात की और कहा कि जब वो एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सैफ से मिली थीं और वो उनसे बहुत इंप्रेस हुईं। सैफ अली खान की दीवानी परिणिती चोपड़ा इस वक्त खुद को सांतवे आसमान पर महसूस कर रही हैं। अब देखना है कि सैफ और परिणिती की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लोगों को कितना इंप्रेस करती है। फिल्हाल उम्मीद है कि करीना कपूर को इससे कोई प्रॉब्लम नहीं होगी कि सैफ की दीवानी परिणिती सैफ के साथ स्क्रीन पर रोमांस करने को बेताब हैं।
परिणिती ने एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान सैफ को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए बताया था कि जब एलओसी कार्गिल में सैफ अली खान के किरदार को मरते हुए देखकर मैं जोर जोर से रोने लगी थी। मैं सैफ की बहुत बड़ी फैन हूं और मैं उनकी फिल्म में पेड़ बनकर भी खड़े रहने को तैयार हूं। तो आखिरकार परिणिती का ये सपना पूरा हुआ और वो अब सैफ अली खान की फिल्म में पेड़ नहीं बल्कि उनकी हिरोइन बनकर नज़र आने वाली हैं। किसी ने सच ही कहा है कि सपने उन्हीं के सच होते हैं जो सपने देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications