..................... Parineeti Chopra ने इस जगह पर दिया था Raghav Chadha को दिल Parineeti Chopra had given heart to Raghav Chadha at this place, big disclosure on love story? - Hindi Filmibeat

Parineeti Chopra ने इस जगह पर दिया था Raghav Chadha को दिल, लव स्टोरी पर बड़ा खुलासा?

parineeti chopra, raghav chadha

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को लेकर काफी समय से चर्चा है और ये पता चला है कि जल्दी ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राघव चड्ढा और परी को एक दूसरे के साथ इस वक्त लगातार स्पॉट किया जा रहा है। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी हैरान करने वाली है क्योंकि इसमें खुलासा हुआ है कि कहां पर परिणीति चोपड़ा राघव को अपना दिल दे बैठीं थीं।

ईटाइम्स ने इस बात को लेकर एक रिपोर्ट साझा की है और लिखा है, ये दोनों पंजाब में पहली बार मिले थे और इस दौरान परिणीति चोपड़ा वहीं शूटिंग कर रही थीं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितने समय से दोनों साथ हैं लेकिन इस घटना को करीब 6 से 7 महीने हो चुके हैं।

अब उनकी शादी की बातें सामने आ रही है और कई बड़े सितारों के जरिए उनकी शादी की बात मुहर भी लग दी गई है। हालांकि ये बात भी सच है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी है।

देखना ये है कि उनकी शादी कब होती है और इस पर दोनों कुछ कहते हैं। इस दौरान परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई पहुंच चुकी हैं और ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो परिणीति से मुलाकात करेंगी और इस बार में आगे बातें करने वाली हैं।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ हाल ही में अंबानी की पार्टी में देखा गया था। परिणाति चोपड़ा पहली बार किसी तरह की सीरियस रिलेशनशिप को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और ऐसा लग रहा है कि उनकी बात शादी तक पहुंचेगी।

क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस की जोड़ी तो अक्सर देखने को मिलती है लेकिन ये राजनेता और एक्ट्रेस की जोड़ी काफी कमाल की होने वाली है और फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X