पब्लिक प्लेस में परिणीति चोपड़ा का पैप्स पर फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई की और अब वह दोनों ही शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। परिणीति चोपड़ा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखना काफी पसंद करती हैं। लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो बहुत ही तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह गुस्से में नजर आ रही है। बता दें कि इस वीडियो में वह पैपराजी पर गुस्सा दिखा रही है।
वीडियो में बेहद अपसेट नजर आई परिणीति
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राघव चड्ढा के साथ सगाई करने के बाद परिणीति चोपड़ा को बहुत ही कम बाहर देखा जा रहा है। लेकिन जब वह काफी लंबे समय बाद मुंबई में स्पॉट हुईं तो पैपराजी ने भी उनकी तस्वीरें लेने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया। पैप्स एक्ट्रेस को बिना तस्वीर क्लिक करवाए जाने ही नहीं दे रहे थे और इसी वजह से एक्ट्रेस गुस्से में आ गई। ऐसा शायद पहली बार ही देखने को मिला होगा जब परिणीति इतने गुस्से में नजर आई। एक्ट्रेस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पिंक सूट में बेहद खूबसूरत लगी परिणीति चोपड़ा
कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि इवेंट काफी देर तक चला और इसी वजह से परिणीति चोपड़ा काफी थक गई थी। जिस वजह से वह जल्दी से घर पहुंच कर आराम करना चाह रही थी। इसीलिए उन्होंने समय की बचत करने के लिए पैप्स को तस्वीरें क्लिक करवाने से मना कर दिया। बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा को एक इवेंट में देखा गया। जहां पर उन्होंने पिंक सूट पहना हुआ था और इसके साथ गोल्डन कलर की हैवी इयररिंग्स भी पहनी हुई थी। काफी लंबे इवेंट के बाद वह होटल से जब बाहर निकली तो वह थोड़ा अपसेट नजर आई।
परिणीति ने पैप्स पर दिखाया गुस्सा
इस दौरान पैप्स ने उनकी फोटो क्लिक करनी चाही। लेकिन उन्होंने पैप्स को जोरदार तरीके से डांट दिया और कहा कि 'अभी नहीं यार...' वीडियो में देखा गया कि परिणीति की टीम और गार्ड्स, पैप्स को फोटो क्लिक करने से रोक रहे थे। लेकिन जब गार्ड पैपराजी को हटाने लगे तो एक्ट्रेस है कुछ देर के लिए साइड में खड़ी हो गई। इस वायरल वीडियो को लेकर लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस को क्या हो गया जो वह इतना परेशान है।


Click it and Unblock the Notifications