13 सालो में दी एक हिट, नेता से रचाई शादी, एक्टिंग छोड़ सिंगिंग में आजमाया हाथ,अब यूट्यूब व्लॉगर बनी ये एक्ट्रेस

Parineeti Chopra Youtube Channel

Parineeti Chopra Youtube Channel: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितना लोकप्रिय होना मुश्किल है उससे कहीं ज्यादा अपनी लोकप्रियता को संभालना मुश्किल होता है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत बेहतरीन की थी लेकिन बाद में उनके करियर का ग्राफ नीचे गिरता चला गया। फिर उन्होंने नेता से शादी कर ली और सिंगिंग इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने अपने 13 साल के करियर में सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। लेकिन अभी के समय पर वह एक यूट्यूब व्लॉगर बन चुकी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'लेडिस वर्सेस रिकी बहल' से की थी। यह फिल्म काफी बेहतरीन भी साबित हुई थी।

बाद में परिणीती चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ में फिल्म 'इश्कजादे' में लीड किरदार निभाया था। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बाद में वह 'शुद्ध देसी रोमांस' में भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी।

परिणीति चोपड़ा ने गोलमाल अगेन फिल्म में अजय देवगन के साथ में काम किया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बाद में एक्ट्रेस ने 2 साल का ब्रेक लिया और फिर 'अमर सिंह चमकीला' के साथ उन्होंने पर्दे पर कम बैक किया था। परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की साथ में शादी भी कर ली।

शादी के बाद में परिणीती चोपड़ा ने एक्टिंग करियर को छोड़कर सिंगिंग को चुन लिया। वैसे तो उनके प्री रिकॉर्ड वेडिंग सॉन्ग को काफी सारे लोगों ने पसंद किया था। लेकिन म्यूज़िक कॉन्सर्ट के चलते वह ट्रोल हो गई। अब एक्ट्रेस ने अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू कर लिया है।

परिणीति चोपड़ा ने अपने पहले ही वीडियो में यह बताया कि "मैं हमेशा से ही एक निजी व्यक्ति रही हूं। भले ही मैं लगातार लोगों की नजरों में नहीं आ पाती हूं। मैं हमेशा से यही कहती आई हूं कि मैं अपने जीवन का सिर्फ एक प्रतिशत ही सोशल मीडिया पर शेयर करती हूं। लेकिन अब मैं अपनी जिंदगी में काफी कुछ कर रही हूं।"

वीडियो में परिणीती चोपड़ा ने कहा कि "मैं कुछ क्रेज़ी एडवेंचर भी कर रही हूं और मैं ढेर सारी स्कूबा डाइविंग भी करती हूं। मैं पढ़ती भी हूं और हर वक्त गाती रहती हूं। मैं हर वक्त स्टूडियो में ही रहती हूं। मेरे जीवन में अब इतना सब कुछ हो रहा है कि मुझे लगा कि अब समय आ चुका है कि मैं अपनी जिंदगी में जो भी कुछ कर रही हूं उसकी फैंस के साथ में शेयर करूं।"

परिणीति चोपड़ा ने यूट्यूब चैनल शुरू करने के अपने फैसले के पीछे का कारण बताया और कहा कि "यही वजह के चलते मैंने अपना यूट्यूब चैनल लांच किया है। अब मैं पूरा दिन क्या करती हूं इसके सवालों के जवाब देने के बजाय इसको खुद दिखा सकती हूं। मैं अपने चैनल के लिंक को अपने बायो में शेयर कर दूंगी। मैं अपनी दुनिया में आप सभी का स्वागत करती हूं।"

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X