First LOOK: 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक- परिणीति चोपड़ा की पहली झलक ही शानदार

By Staff

Recommended Video

Parineeti Chopra's first look revealed for The Girl On The Train; Check Out Here | FilmiBeat

परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' से फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि परिणीति का यह लुक काफी दमदार है। फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है। इस फिल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी, कृति कुल्हारी और अविनाथ तिवारी दिखेंगे। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला है रिभु दासगुप्ता ने।

परिणीति इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म में वो एक तलाकशुदा की भूमिका में होंगी जो एक गुमशुदा व्यक्ति की जांच के काम में शामिल होती हैं। 2016 में आई इस हॉलीवुड फिल्म में ये रोल एमिली ब्लंट ने निभाया है। जिसके लिए एमिली को काफी सराहना मिली थी। ये फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पॉला हॉकिन्स की 2015 में लिखी कहानी पर आधारित है।

Parineeti Chopra

इस फिल्म पर बात करते हुए परिणीति ने कहा, मैं पहली बार ऐसा इंटेंस किरदार निभा रही हूं। इस तरह का एल्कोहलिक किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग करना भी अलग तरह का अनुभव है।

फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरु हो चुकी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के प्रोडक्‍शन में बन रही इस फ‍िल्‍म का नाम फ‍िलहाल तय नहीं है। फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा परिणीति सायना नेहवाल की बॉयोपिक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X