परिणीति चोपड़ा की फिल्म को लगा बड़ा झटका, रिलीज होते ही लीक हुई 'साइना'!
काफी समय से अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'साइना' को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं। उनकी ये फिल्म रिलीज हो चुकी है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की जिंदगी में बनी ये बायोपिक काफी शानदार होने वाली है और इसको लेकर लोग काफी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। लेकिन इस फिल्म से एक जो खबर सामने आ रही है वो फिल्ममेकर्स के लिए काफी ज्यादा परेशान करने वाली है।
खबर है कि फिल्म के रिलीज होते ही परिणीति चोपड़ा की ये धमाकेदार फिल्म लीक हो चुकी है। जी हां मशहूर पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स और टेलीग्राम पर ये फिल्म लीक हो चुकी है। ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी फिल्म के रिलीज के बाद वो तुरंत लीक हो गई हो बल्कि इसके पहले भी ऐसा हो चुका है। अदालती कार्रवाई के बावजूद पायरेसी रुकने का नाम नहीं ले रही है।
'सनकी' में वरुण धवन निभाएंगे अपाहिज पुलिसवाले का किरदार? रिलीज से पहले सामने आई बड़ी डिटेल्स!


Click it and Unblock the Notifications











