बेवॉच में कमाल की लगेंगी प्रियंका : परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा का कहना है कि बेवॉच में प्रियंका कमाल की लग रही होंगी।
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का ट्रेलर आ चुका है और लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स इसे मिला है। फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका की बस हल्की सी ही झलक मिली है लेकिन इस फिल्म को लेकर प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा का कहना है कि ये फिल्म वाकई में काफी अच्छी होने वाली है।

जब इस फिल्म के बारे ट्रेलर के बारे में परिणीति से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हां मैंने इसका ट्रेलर देखा है और ये वाकई में कमाल का है। वहीं इस ट्रेलर में प्रियंका की हल्की सी झलक के बारे में परिणीति से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस ट्रेलर को कहानी के हिसाब से काटा गया होगा।
''शाहरूख खान की 'रईस' से जुड़ी यह अफवाह बिल्कुल गलत है..''
परिणीति ने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है प्रियंका इस फिल्म में कमाल की लग रही होंगी। मैंने इस फिल्म के कुछ स्टिल देखे हैं जिसमें प्रियंका काफी अच्छी लग रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











