Exclusive- परिणिती ने कहा लिव इन में बुराई नहीं- आई एम ओके विद इट!

इशकजादे फिल्म में अपने लिए नो लिमिट्स का नियम बनाने के बाद परिणिती चोपड़ा अब हर एक फिल्म के लिए एक कदम आगे बढ़ने की कोशिश करती जा रही हैं। इशकजादे के बाद परिणिती की अगली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस रिलीज होने वाली है जिसमें परिणिती चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत लिव इन रिलेशनशिप में हैं। जाहिर है कि फिल्म का कंटेंट इतना बोल्ड है तो फिल्म के प्रमोशन में भी कास्ट को थोड़ा बोल्ड तो होना ही पड़ेगा। इसी के चलते परिणिती चोपडा़ ने अपनी बोल्डनेस को साबित करते हुए 21 अगस्त को मुबई में हुए एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कहा कि उन्हें नहीं लगता कि लिव इन रिलेशनशिप में किसी तरह की कोई बुराई है।

परिणिती चोपड़ा के इस स्टेटमेंट को उन्होंने और भी विस्तार से पढि़ये परिणिती ने कहा आज कल के पेरेंट्स की सोच होती है कि रात को अगर लड़की 11 बजे के बाद घर से बाहर जा रही है तो उसे नहीं जाना चाहिए क्योंकि इस टाइम पर घर से जाने पर लड़की कुछ ना कुछ गलत करेगी। लेकिन अघर वही मैं लंच टाइम पर घर से बाहर जाउं तो कोई रोक टोक नहीं है। तो ऐसा क्यों? क्या लंच टाइम पर लड़की कुछ गलत नहीं कर सकती। मेरे पेरेंट्स को क्या पता कि अगर मैं लंच टाइम पर बाहर गयी हूं तो लंच कर रही हूं या कुछ और। इसके अलावा परिणिती ने लिव इन रिलेशनशिप के बारे में बोलते हुए कहा कि लिव इन रिलेशनशिप को लेकर मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं इसे गलत नहीं मानती।

परिणिती चोपड़ा ने तो अपनी तरह से ये क्लीयर कर दिया कि उनके अनुसार लिव इन रिलेशनशिप गलत नहीं है। तो बॉलीवुड की लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी और रह रही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अगर कल को आपको परिणिती चोपड़ा का नाम भी नज़र आए तो आप शॉक्ड ना होइयेगा। क्योंकि हो सकता है कि परिणिती चोपड़ा भी कल को अपने किसी ब्वॉय फ्रैंड के साथ लिव इन में रहती नज़र आएं। वैसे भी ये सब तो अब कॉमन हो गया है। शादी से पहले आखिर सभी को आजादी है कि वो अपने होने वाले जन्म जन्मांतर के साथी को थोड़ा टेस्ट कर सके। और अगर नहीं जमी तो टाटा बाय बाय कह सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X