..................... Parineeti- Raghav Engagement: सगाई में इतने करोड़ की अंगूठी पहनने वाली हैं परिणीति, कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे | Parineeti Chopra engagement ring price will shock you, worth crores - Hindi Filmibeat

Parineeti- Raghav Engagement: सगाई में इतने करोड़ की अंगूठी पहनने वाली हैं परिणीति, कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे

parineeti-chopra-engagement-ring-price-will-shock-you-worth-crores

Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की आज यानि की 13 मई को दिल्ली में सगाई होने वाली है। दिल्ली में कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में रिंग सेरेमनी होगी, जहां दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त भी पहुंच चुके हैं। अपनी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी भारत आई हुई हैं।

इनकी सगाई से तमाम जानकारियां बाहर आ रही हैं। सगाई की थीम से लेकर फूड, आउटफिट, सजावट और गेस्ट लिस्ट तक। वहीं, इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसमें परिणीति के सगाई की अंगूठी की कीमत का खुलासा किया है। कोई शक नहीं कि ये कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

करोड़ो की अंगूठी पहनेंगी परिणिति चोपड़ा

रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी सगाई में परिणीति चोपड़ा करोड़ों की रिंग पहनने वाली हैं। बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा ने इस रिंग को स्पेशली परिणिती के लिए डिजाइन करवाया है। जाहिर है हमें अब इनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, अपनी सगाई में एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया आउटफिट पहन रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेसस की मंहगी अंगूठी

वैसे अंगूठी की कीमत की बात करें तो इससे पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी सगाई में करोड़ों की अंगूठी पहन चुकी हैं। जहां 2016 में अपनी शादी के दौरान असिन ने 6 करोड़ की अंगूठी पहनी थी, शिल्पा शेट्टी ने तीन करोड़ और प्रियंका चोपड़ा ने 2 करोड़ की अंगूठी पसंद की थी। इनके अलावा, सोनम कपूर के अंगूठी की कीमत 90 लाख और आलिया भट्ट के अंगूठी की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ की थी।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X