किस गाने पर डांस करोगी प्रियंका? एयरपोर्ट पर पैप्स ने पूछा ये सवाल, ऐसा था देसी गर्ल का रिएक्शन!

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की खबरें थीं और कई दिन से अटकलें ये लगाई जा रही हैं थी कि प्रियंका चोपड़ा इस सगाई पर आएंगी या नहीं। हालांकि अब सबकुछ क्लियर हो गया है और प्रियंका चोपड़ा इंडिया आ चुकी हैँ।
हालांकि उनके साथ नजर निक जोनस नजर नहीं आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से इस वक्त प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी उनसे कई तरह के सवाल पूछ रही हैं। इसमें एक शख्स ने उनसे कुछ ऐसा पूछ डाला जो कि वायरल हो रहा है।
इस दौरान एक पैप ने पूछा था, 'किस गाने पर डांस करोगी प्रियंका?' हालांकि प्रियंका चोपड़ा थोड़ा जल्दी में थीं तो उन्होने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया और गाड़ी में बैठकर निकल गईं।
प्रियंका चोपड़ा जब एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी और ऐसा लग रहा था कि वो धमाका करने के लिए आई हैं। इसके पहले उनकी मां का रिएक्शन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए आया था और उनका कहना था कि वो और पूरा परिवार काफी ज्यादा खुश है।
अब देखना यही है कि प्रियंका चोपड़ा किस गाने पर डांस करती हैं। राघव चड्ढा की बात करें तो वो आम आदमी पार्टी से सांसद हैं और उनकी इस सगाई में उनके भी कुछ राजनेता दोस्त जरूर दस्तक देते हुए नजर आएंगे।
हालांकि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कब शादी करेंगे इसको लेकर किसी तरह की खबरें सामने नहीं आई हैं लेकिन इतना तय है कि ये काफी जल्दी ही होने वाला है क्योंकि सगाई की रस्म आज पूरी हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications