Parineeti Chopra Engagement- तो इसलिए साली की सगाई में नहीं आ रहे जीजा निक जोनस? खुल गया राज!

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की खबरें हैं और इस दौरान स्पेशल गेस्ट आने शुरु हो गए हैं। लेकिन जो सबसे जरूरी गेस्ट थे वो इस सगाई का हिस्सा नहीं बनेंगे। जी हां, आपने समझा.. हम बात कर रहे हैं परी के जीजा निक जोनस की।
प्रियंका चोपड़ा इंडिया पहुंच गई हैं और काफी जल्दी वो परिणीति चोपड़ा और परिवार के साथ होंगी। निक जोनस को उनके साथ ना देखकर कई सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन अब क्लियर हो गया है कि आखिर निक जोनस इस सगाई पर क्यों नहीं आ रहे हैं।
दरअसल खबरें हैं कि वो अपने काम को लेकर बिजी हैं और इसी के चलते वो समय नहीं निकाल पाए हैँ। बीते शुक्रवार को निक और उनके सिंगर भाई 'जोनस ब्रदर्स बैंड' मेंबर्स केविन जोनस और जो जोनस ने अपना नया एल्बम 'द एल्बम' रिलीज किया है।
इस एलबम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और कहा जा रहा है कि ये धमाकेदार साबित होगा। इस एलबम की सफलता का जश्न मनाने के अलावा, उन्हें शुक्रवार को टुडे कॉन्सर्ट को होस्ट करते हुए भी देखा गया।
और यहां तक कि पब्लिकेशन के लिए एक इंटरव्यू के लिए भी बैठे। संभावना है कि तीनों प्रमोशनल एक्टिविटी में हिस्सा लेंगे। यही कारण है कि निक जोनस इस सगाई का हिस्सा नहीं बनेंगे और उनकी चहीती साली की सगाई बिना जीजा जी के ही हो जाएगी। हालांकि प्रियंका चोपड़ा पहुंच गई हैं और देखना ये है कि वो इस सगाई के दौरान क्या धमाका करती हैं।
जब निक और प्रियंका की शादी हुई थी तो परिणीति चोपड़ा काफी खुश थीं और उन्होने हर रस्म में धमाका किया था। उनको कई बार इंटरव्यू में कहते पाया गया था कि जीजा की तरफ से उनको जूता चुराई में डॉलर्स में पैसे मिले थे। हालांकि आज परी के लिए काफी बड़ा दिन है और देखना ये है कि उनकी पहली तस्वीरें सगाई के बाद की कब सामने आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications