प्रियंका के भाई की हस्ताक्षर वेडिंग में शामिल नहीं हुईं परिणीति चोपड़ा, लोग बोले- उसने हिसाब बराबर कर लिया...

Parineeti Chopra did not attend Priyanka Chopra's brother's Engagement: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा 35 साल के हैं। सिद्धार्थ की दो बार सगाई टूट चुकी है वहीं अब वह तीसरी बार नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बात दें कि भाई की सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा पहले ही भारत आ गई थीं। वह अपने भाई की सगाई और शादी के लिए जमकर तैयारियां कर रही हैं। बीते दिन नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई के साथ ही हस्ताक्षर वेडिंग भी हुई थी। इस समारोह के लिए परिवार के सभी सदस्य और खास मेहमान शामिल हुए थे।
वायरल हो रहीं फंक्शन की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका के साथ ही उनकी कजिन मन्नारा चोपड़ा और उनकी बहन भी शामिल हुई थीं। प्रियंका का परिणीति से भी काफी अच्छा बॉन्ड है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि प्रियंका से अच्छा रिश्ता होने के बाद भी परिणीति सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई और हस्ताक्षर वेडिंग में शामिल नहीं हुईं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। परिणीति चोपड़ा की गैर मौजूदगी ने जमकर लोगों का ध्यान खींचा जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कहीं बहनों के बीच मनमुटाव तो नहीं हो गया है।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा भी परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हुई थीं। जिसके बाद एक यूजर ने लिखा- प्रियंका परिणीति की शादी में नहीं आई अब परिणीति प्रियंका के भाई की शादी में नहीं आई उसने हिसाब बराबर कर लिया। तो वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों बहनों में मनमुटाव पैदा हो गया है क्या। वहीं तीसरे ने लिखा शायद मन्नारा चोपड़ा सगाई में आई थीं इसलिए हो सकता है कि परिणीति ना आई हों। अब वजह चाहें जो भी रही हो, लेकिन परिणीति के सगाई में ना आने की वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











