Parineeti Chopra: परिणीति ने मंगेत्तर राघव चड्ढा के साथ में सगाई में किया रोमांटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप के सांसद राघव चड्ढा ने कल बड़े ही घूम-घाम के साथ दिल्ली में सगाई कर ली है। सगाई के बाद से सोशल मीडिया पर कपल की शानदार फोटोड और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच परिणीति और राघव का एक बहुत ही प्यारा सा रोमांटिक सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें परि अपने मंगेतर राघव के साथ क्यूट सा डांस कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में परिणीति चोपड़ा को उनकी फिल्म के गाने माही की धुन पर गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है, वहीं इस पर उनके मंगेत्तर राघव चड्ढा भी साथ देते हुए और उनके माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में खुश और बहुत अच्छे दिख रहे हैं, दोनों का प्यार देखने लायक है।
इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर प्यार मिल रहा है, फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने वह बहुत डिसेंट लग रहे हैं और दोनों बहुत क्यूट हैं, वहीं फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की है, इसके अलावा लाखों लोगों ने इस वीडियो पर अपनी शुभकामनाएं भी दी है।
खैर इस सगाई की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और जो भी वीआईपी गेस्ट इस सगाई समारोह में आए थे वह भी लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कपल को बधाई दे रहे हैं और शानदार तरीके से अपना प्यार जता रहे हैं।
फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दिया है। आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, जिस पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्यार बरसाया है। खैर इस सगाई को काफी धूम-धाम से दिल्ली में किया गया, जहां पर एक तरह की शानदार व्यवस्था की गई थी इस फंक्शन में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए।


Click it and Unblock the Notifications











