परिणीति ने छतरी वाला वीडियो किया डिलीट..जमकर भड़के थे लोग
परिणीति ने सोशल साइट पर डाला छतरी वाला वीडियो डिलीट कर दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों यूं तो इन दिनों दुबई में हैं लेकिन अपनी एक वीडियो के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। परिणीति ने सोशल साइट पर एक वीडियो डाला था जिसमें एक आदमी उनकी छतरी लेकर उनका सर कवर करता हुआ चल रहा था, लेकिन काफी ट्रॉल होने के बाद परिणीति ने ये वीडियो डिलीट कर दिया।

बता दें कि इस वीडियो को देखते ही लोग भड़क गए और कमेंट किए कि क्या छतरी वो खुद नहीं पकड़ सकती थीं। यही नहीं उस वीडियो में उस व्यक्ति ने परिणीति के तीन बैग भी उठाए हुए थे। लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर के कहा था कि ऐसा वीडियो शेयर करके वह शो-ऑफ क्यों कर रही हैं।
#Impossible: बाहुबली के बाद अगली फिल्म शुरू - तीन खान और अजय देवगन!
लोगों का कहना था अपनी छतरी खुद पकड़ने से उनका स्टरडम कम नहीं हो जाएगा। लोगों ने परिणीति से इस वीडियो को डिलीट करने की मांग भी की थी। फाइनली परिणीति ने लोगों के कहने को सुन लिया और उस विवादित वीडियो को डिलीट कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications