जब जन्मदिन पर केक की जगह रसगुल्ला काटती थीं Parineeti Chopra, बचपन में देखी तंगी!

Parineeti Chopra Childhood Struggle: परिणीति चोपड़ा आज के समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ में शादी की। इसके बाद वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में परिणीती चोपड़ा ने अपने बचपन के स्ट्रगल्स को लेकर बात की है।
परिणीति चोपड़ा ने इस दौरान बताया कि किस तरीके से उनके माता-पिता ने आर्थिक तंगी का सामना किया था और इसी के चलते उनके पास में जन्मदिन का केक खरीदने की भी पैसे नहीं हुआ करते थे। इसी के चलते उनके पिता बाजार से एक पीस रसगुल्ला या फिर रसमलाई लेकर आते थे और परिवार उसी को केक की तरह काटकर खुशी मना लेता था।
Mashable Middle East के साथ हाल ही में इंटरव्यू के दौरान परिणीति चोपड़ा ने बात करते हुए कहा कि "मैंने अपने माता-पिता का संघर्ष बहुत अच्छे से देखा है। कई बार तो वह मेरे जन्मदिन पर केक नहीं लेकर आते थे और तब मेरे पापा बाजार से एक या तो रसगुल्ला ले आते थे या फिर एक पीस रसमलाई ले आते थे। हम उसी को केक की तरह काटकर बर्थडे सेलिब्रेट कर लेते थे।"
परिणीति चोपड़ा ने आगे बात करते हुए बताया कि उनके नाना नानी केन्या के नैरोबी में रहा करते थे और वह बहुत ज्यादा अमीर भी थे। जब हर साल गर्मियों की छुट्टियों में नानी नाना उनको और उनके भाइयों को बिजनेस क्लास में केन्या बुलाया करते थे।
परिणीति चोपड़ा ने इस पर बताया कि "मैं अंबाला से हूं और यहां पर हमारे पास में कुछ खास नहीं था। इसीलिए मैं हर साल 2 महीने के लिए नैरोबी जाया करती थी और वहां पर एक लग्जरियस लाइफ जिया करती थी। मेरा बचपन इस तरीके से रहा है कि हम किसी से भी बहुत आराम से घुल मिल जाते थे और इसी के चलते मैं और मेरे दोनों भाई किसी भी माहौल में खुद को ढाल लेते हैं। हम किसी से भी दोस्ती कर सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications