Uunchai Success: पांच सालों बाद परिणीति चोपड़ा को मिली हिट फिल्म, ऊंचाई की सफलता का यूं मनाया जश्न

Uunchai Success: परिणीति चोपड़ा की सूरज बड़जात्या फिल्म ऊंचाई, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और परिणीति को पांच सालों बाद बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। ऊंचाई की सफलता का जश्न मनाते हुए परिणीति ने फिल्म से अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, सारिका जैसे दिग्गजों के साथ पहली बार काम किया है।
वहीं सूरज बड़जात्या के साथ काम करना तो वैसे भी किसी भी स्टार का सपना होता है और परिणीति चोपड़ा का ये सपना पूरा हो चुका है। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और परिणीति ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की ढेर सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।


Click it and Unblock the Notifications











