..................... परिणीति चोपड़ा के डेब्यू को 9 साल पूरे | Parineeti Chopra celebrates 9 years in the industry with Ladies Vs Ricky Bahl - Hindi Filmibeat

परिणीति चोपड़ा के करियर को पूरे हुए 9 साल, सपोर्टिंग रोल से किया था डेब्यू

परिणीति चोपड़ा आज अपने करियर के 9 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। परिणीति चोपड़ा की पहली फिल्म लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल, 9 दिसंबर 2011 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा भले ही सपोर्टिंग रोल में दिखाई दी थीं लेकिन उनकी और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों ने बेहद पसंद की थी। वहीं परिणीति ने अपने इस किरदार से सबके दिल में जगह बनाई थी।

इस फिल्म को याद करते हुए परिणीति ने अपने पुराने ट्वीट्स शेयर किए जहां उन्होंने बताया कि वो यशराज फिल्म्स का एक प्रोजेक्ट साईन कर चुकी हैं और मनीष शर्मा की फिल्म से अपना डेब्यू करेंगी।

parineeti-chopra-celebrates-9-years-in-the-industry-with-ladies-vs-ricky-bahl

परिणीति चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साईन किया था। लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल के बाद उन्होंने इशकज़ादे और शुद्ध देसी रोमांस में काम किया। वहीं उनका और यशराज का साथ नहीं छूटा। परिणीति इन तीन फिल्मों के साथ यशराज फिल्म्स के जिगर का टुकड़ा बन चुकी थीं।

हालांकि इसके बाद परिणीति की फिल्में औंधे मुंह गिरने लगीं जिनमें आदित्य रॉय कपूर के साथ दावत - ए - इश्क, रणवीर सिंह के साथ किल दिल और आयुष्मान खुराना के साथ मेरी प्यारी बिंदू शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X