परिणीति चोपड़ा ने ससुराल में मनाया न्यू ईयर का जश्न, पति राघव संग वीडियो शेयर कर दी फैन्स को बधाई

New Year 2025 Parineeti Chopra Raghav Chadha: दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। काफी सारे सेलिब्रिटीज भी नए साल की धूम मचाते हुए नजर आए। अब इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी अपने ससुराल में 2025 का खुले दिल के साथ में अपने पति के साथ स्वागत किया। परिणीति चोपड़ा ने खुद पति राघव चड्ढा के साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के झलक शेयर की है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह और उनके पति राघव दोनों अपने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर विश करते हुए नजर आए। इस दौरान दिल्ली की ठंड में परिणीती चोपड़ा एकदम पैक देखी जा सकती हैं।
परिणीति चोपड़ा ने खूब मोटी सी जैकेट पहनी हुई है और सिर पर टोपी भी लगाई हुई है। वही राघव की बात करें तो उन्होंने भी स्वेटशर्ट और ट्राउजर पहना हुआ है। दोनों गार्डन एरिया में सर्दी से बचने के लिए आज में हाथ सेकते हुए नजर आए। कपल का न्यू ईयर विश करने का अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
परिणीति चोपड़ा और राघव के फैंस भी कपल को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आए। वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक यूजर लगता है कि नए साल की शुभकामनाएं परिणीति और राघव जीजू। हालांकि कुछ फैन्स यह उम्मीद लगाते नजर आए कि यह कपल 2025 में कोई गुड न्यूज़ देगा।


Click it and Unblock the Notifications