प्रियंका चोपड़ा के बाद अब परिणीति चोपड़ा बनेंगी दुल्हन ? मिलिए दूल्हे राजा से!
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में धमाल मचाने वाली उनकी छोटी बहन परीणीति चोपड़ा को लेकर अब जो खबर आ रही हैं वो उनके फैंस के लिए काफी ज्यादा चौकाने वाली हो सकती है। दरअसल पता चला है कि परीणिति अपने बॉयफ्रेंड चरित देसाई से शादी कर सकती हैं। हालांकि इस बात को लेकर किसी भी तरह का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसी उम्मीद बताई जा रही है।
ये खबर एक लीडिंग न्यूजपेपर में छपी थी जिसके बाद से परीणिति चोपड़ा को लेकर खबरें शुरु हो गईं हैं। चरित देसाई की बात करें तो उनकी मुलाकात परिणीति चोपड़ा से अग्निपथ के सेट पर हुई थी जब प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

इस फिल्म में वो एक असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका में नजर आए थे। हालांकि दोनो ने इस रिश्ते को सबके सामने कुबूल नहीं किया है लेकिन प्रियंका की शादी के दौरान दोनो को साथ में मस्ती करते हुए देखा गया तो इन अफवाहों ने तेजी पकड़ ली थी।
गौरतलब है कि परीणीति चोपड़ा इस समय फिल्म जबरिया जोड़ी की शूटिंग कर रही हैं। उनके साथ इस फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। आप देखिए परीणिति की बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी की कुछ शानदार तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications