राघव के बारे में पूछे जाने पर शर्म से पानी-पानी हुई परिणीति चोपड़ा, करने लगीं ऐसी हरकतें

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Reaction On Raghav Chadha: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर छाई हुई हैं। आप आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ डिनर पर टाइम स्पेंड करते दिखीं परिणीति और राघव की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। ऐसे में अब हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा से पैपराजी और मीडियो के लोगों ने उनके रिलेशन को लेकर सवाल किया जिसपर अब परिणीति का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा इस दौरान काफी बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही थीं। ऐसे में जब उनसे रिलेशन को लेकर सवाल किए गए तो परिणीति शर्म से लाल हो गई और उनकी नॉटी सी मुस्कुराहट छुपाए नहीं छुप पाई। वीडियो देखने के बाद साफ है कि एक्ट्रेस ने बिना कुछ कहे ही इसे कंफर्म कर दिया है। इसके बाद परिणीति गाड़ी में बैठी और सभी को बाय गुड नाइट विश करके रवाना हो गईं।

हर किसी को अब परिणीति और राघव चड्ढा की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह भी कहा जा रहा है कि दोनों के परिवार वाले मिल चुके हैं और कपल के लिए इंटीमेट रोका सेरेमनी होगी। इस बीच राघव के सहयोगी व आप नेता संजीव अरोड़ा द्वारा अभिनेत्री और राजनेता को उनके कथित संबंध के लिए बधाई देने के बाद इंटरनेट पर बधाई का तांता लग गया।

बीते दिन, संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर परिणीति और राघव का एक कोलाज साझा किया। तस्वीर के साथ उन्होंने उनके लिए स्पेशल विश भी लिखी। उन्होंने लिखा, "मैं @raghav_chadha और @ParineetiChopra को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। उनके मिलन को ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ मिले। मेरी शुभकामनाएं!!!"

वर्क फ्रंट की बात करें, तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर के साथ फिल्म 'उंचाई' में नजर आई थीं। वह अगली बार फिल्म 'चमकीला' में दिखाई देंगी, जिसे इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। इसमें दिलजीत दोसांझ भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X