Parineeti Chopra- Raghav Chadha आईपीएल मैच में दिखे साथ, फैंस ने लगाए ऐसे नारे कि एक्ट्रेस शर्मा उठीं

Parineeti Chopra and Raghav Chadha enjoy IPL match: पिछले कुछ महीनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रोका और शादी की खबरें सुर्खियां बना रही हैं। दोनों ने हालांकि अभी तक मीडिया के सामने रिलेशनशिप को स्वीकारा नहीं है, लेकिन अक्सर ये कपल अब साथ साथ ही दिखते हैं।
बीते दिन, शादी की अफवाहों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मोहाली में आईपीएल मैच एन्जॉय करते दिखे। दोनों पंजाब किंग्नस वर्सेस मुंबई इंडियंस का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे, जहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ फैंस "परिणीति भाभी जिंदाबाद" के नारे लगाते दिख रहे हैं, जिसे सुनकर परिणीति भी सिर पकड़ लेती हैं।
'परिणीति भाभी जिंदाबाद' के नारे
'परिणीति भाभी जिंदाबाद' के नारे सुनकर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'राजनीति से परिणीति तक का सफर', तो एक अन्य ने लिखा- 'तो रिश्ता ऑफिशियल है, बधाई हो'।
महीनों से है रिश्ते की चर्चा
पिछले महीने से ही यह चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि इन दोनों हस्तियों की इंगेजमेंट हो गयी है। हालांकि, अफवाहों के बीच पिछले महीने जब राघव चड्ढा से इस बाबत सवाल किया गया था, तो उन्होंने इसे "आपको बताएंगे" कहकर टाल दिया था। वहीं, परिणीति भी सीधे तौर पर इस बारे में बात करने से बचतीं नजर आ रही हैं। लिहाजा, फैंस को अब इनके आफिशियल बयान का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications