वरूण धवन और परिणीति चोपड़ा की शानदार केमिस्ट्री एक और धमाकेदार रीमेक में, नाम है...
साजिद नाडियाडवाला की सनकी में भी परिणीति चोपड़ा का नाम फाईनल हो चुका है। फिल्म एक रीमेक है लेकिन इसकी ज़्यादा डीटेल्स फिलहाल बाहर नहीं आई हैं। बस ये पता है कि फिल्म एक सस्पेंस ड्रामा है जिसके हीरो होंगे वरूण धवन। दोनों की केमिस्ट्री की एक झलक दर्शक ढिशूम में देख चुके हैं।
इसलिए परिणीति और वरूण की केमिस्ट्री के टीज़र के बाद उन्हें परदे पर साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि फिल्म शुरू होने में अभी समय है क्योंकि परिणीति और वरूण दोनों ही अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

इस समय बॉलीवुड में आए दिन नए प्रोजेक्ट अनाउंस हो रहे हैं और पुराने प्रोजेक्ट बंद हो रहे हैं। और देखा जाए तो हर स्टार के पास इस समय फिल्में ही फिल्में हैं। उन स्टार्स के पास जो काफी समय से फिल्मों से ब्रेक लिए हैं। कोरोना काल के बाद परिणीति चोपड़ा लगातार अपने प्रोजेक्ट्स के साथ फैन्स को इंटरटेन करने वाली हैं।
परिणीति चोपड़ा की संदीप और पिंकी फरार रिलीज़ के लिए तैयार हैं। वहीं वो साईना नेहवाल बायोपिक में भी नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल साईन की है जिसमें वो रणबीर कपूर की पत्नी की भूमिका में नज़र आने वाली हैं।

यूं हुई थी शुरूआत
परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स की लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल के साथ की थी। इसी फिल्म में परिणीति चोपड़ा सपोर्टिंग किरदार में थी। इसके साथ ही उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साईन किया था।

मिला नेशनल अवार्ड
परिणीति को अपनी पहली सोलो फिल्म इशकज़ादे के लिए एक नेशनल अवार्ड भी मिला था। परिणीति के काम की ढेरों तारीफ हुई थी और उन्हें अगली सुपरस्टार कहा जाने लगा था।

प्रियंका चोपड़ा की बहन
कोई शक नहीं कि परिणीति ने अपनी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भी काफी कुछ सीखा होगा। प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की परफेक्ट एक्ट्रेस में से एक माना जाता है।

डगमगाया करियर
कई सफल फिल्में देने के बाद परिणीति का करियर डगमगा गया। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। वहीं परिणीति, यशराज बैनर का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थे। किल दिल के फ्लॉप होने के बाद उन्हें थोड़े टाइम का ब्रेक लेने की सलाह दी गई।

बढ़ते वज़न से परेशान
परिणीति चोपड़ा के बढ़ते वज़न के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। ब्रेक लेने के बाद परिणीति ने खुद पर काफी मेहनत की और एकदम नए अंदाज़ में सबके सामने आईं।

धूम 4 से सुलतान
जब परिणीति ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर कीं तो उनके अगले प्रोजेक्ट के कयास लगाए जाने लगे। कभी उनका नाम सलमान खान की सुलतान के साथ जोड़ा गया तो कभी धूम 4 के साथ।

जानेमन से जीता दिल
इसके बाद अपने बदले हुए लुक के साथ परिणीति चोपड़ा, वरूण धवन के साथ ढिशूम के लिए एक स्पेशल अपीयरेंस करती दिखाई दीं जहां वो वरूण के साथ एक खास गाने पर थिरकती नज़र आईं।

जबरिया जोड़ी से भी नहीं हो पाई वापसी
इसके बाद परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरिया जोड़ी में दिखाई दीं लेकिन वो फिल्म भी दर्शकोें को रास नहीं हुआ। फिल्म बिहार के पकड़ऊआ विवाह की कुप्रथा पर बनी थी जहां दहेज से बचने के लिए लड़कों को किडनैप कर उनकी शादी ज़बरदस्ती करवाई जाती है।

नए लुक को मिली तारीफें
परिणीति ने जब अपने ट्विटर अकाउंट पर पहली बार अपने नए 'अवतार' की कई तस्वीरें शेयर की थीं तो उनके इस नए लुक के लिए परिणीति को काफी तारीफें मिली थीं।

फिर से आलोचनाएं
हाल ही में रिलीज़ नेटफ्लिक्स फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन से परिणीति को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। अब देखना है कि परिणीति की आने वाली फिल्मों में वो क्या कमाल कर पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












