अजय देवगन के साथ सुपरहिट.. अब अक्षय कुमार के साथ डबल धमाका.. FINAL है!
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 4' आने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिलहाल फिल्म के कास्ट की फाइनल घोषणा नहीं की गई है.. लिहाजा कास्टिंग को लेकर कई तरह की अफवाहें सुर्खियों में हैं।
2018 की पहली सुपरहिट.. और अक्षय कुमार भी पीछे.. डबल झटका!
कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा हाउसफुल 4 में कंफर्म हो चुकी हैं और अक्षय कुमार के अपोजिट दिखेंगी। लेकिन बता दें, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी नहीं.. बल्कि इस रेस में परिणीति चोपड़ा आगे निकल रही हैं। हाउसफुल 4 में अक्षय के अपोजिट परिणीति हो सकती हैं।

सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा की मां ने निर्माता, निर्देशक को कई बार कॉल किया है कि सोनाक्षी को हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट किया जाए.. लेकिन निर्माताओं ने फिलहाल कोई फाइनल निर्णय नहीं लिया है। बल्कि परिणीति चोपड़ा से भी इस रोल के लिए अप्रोच किया जा रहा है।
बता दें, करण जौहर के बैनर की फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार के साथ परिणीति दिखेंगे। गोलमाल अगेन में अजय देवगन के साथ धमाका करने के बाद फिलहाल परिणीति के पास कई फिल्में लाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











