'बिना मेकअप के मैं अमरजोत..' परिणीति चोपड़ा पर भड़के लोग, अमरजोत को लेकर कही थी ऐसी बात?

parieenti chopra

अमर सिंह चमकीला जब से रिलीज हुई है लगातार चर्चा में है। इस फिल्म में पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। ऐसा कहा कहा जा रहा है इस साल ये फिल्म अवॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाली है।

दिलजीत के साथ साथ परिणीति की काफी तारीफ हो रही है। लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया है कि लोग परिणीति चोपड़ा पर भड़क गए हैं। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि इस फिल्म और किरदार के लिए उनको करीब 16 से 20 किलो तक वजन बढ़ाना पड़ा था।

लेकिन तब भड़क गए जब इस फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली का वीडियो वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में इम्तियाज अली कह रहे थे कि उन्हें केवल छह से सात किलोग्राम वजन बढ़ाने की जरूरत है।

इससे और अधिक भ्रम पैदा हो गया, कुछ लोगों को परिणीति की बात पर शक हुआ। इसके अलावा परिणीति ने कहा था कि वो मेकअप नहीं करती थी और अमरजोत कौर के रूप में सबसे खराब दिखती थीँ। इस टिप्पणी के बाद लोग भड़क गए और उनको ट्रोल कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

एक ने यूजर ने लिखा है, खुद का वजन बढ़ने के बाद का बहाना है। एक ने लिखा, ये अमरजोत कौर का अपमान है। एक ने लिखा, "मैंने अमरजोत कौर को गूगल पर सर्च किया, वह मोटी नहीं है, या बदसूरत नहीं दिखती है।''

एक ने लिखा, ''खुद कितनी सुंदर हैं आप।'' एक ने लिखा, ''ये तो अपमान है।'' एक ने लिखा, ''खुद का वजन कंट्रोल में नहीं है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि इस पूरे मामले में परिणीति चोपड़ा ने अभी तक रिएक्शन नहीं दिया है।

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X