..................... Parineeti Chopra and Arjun Kapoor's latest still from Namastey England is all about happiness - Hindi Filmibeat

Just In: शूटिंग से सीधा वायरल हो गई ये सुपरस्टार फिल्म की तस्वीर, बुकिंग पक्की रखिए

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा आजकल तेज़ी से नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग में व्यस्त हैं और अब शूटिंग से एक ताज़ा तस्वीर बाहर आई है जिसे देखकर आपको फिल्म का इंतज़ार बड़ा भारी लगेगा।

अर्जुन और परिणीति की ये तस्वीर एकदम टिपिकल पंजाबी तस्वीर है जहां अर्जुन पंजाबी मुंडा और परिणीति सोहणी कुणी की तरह नज़र आ रहे हैं। तस्वीर की सबसे प्यारी बात है कि ये बड़ी खुश सी तस्वीर है।

parineeti-chopra-arjun-kapoor-s-latest-still-from-namastey-england

बस अंतर इतना है कि तस्वीर पंजाब की नहीं बल्कि पैरिस की है। वो भी आईफिल टावर की। यानि कि रोमांस का और भी शानदार तड़का। नमस्ते इंग्लैंड 7 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिल्म समय से पहले ही बनकर तैयार है और खबर है कि अब फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

जी हां, जहां एक तरफ अक्षय कुमार की 2.0 बन ही नहीं पा रही है और हर रिलीज़ डेट के सुगबुगाहट के बाद पोस्टपोन हो जाती है, वहीं अर्जुन और परिणीति की ये फिल्म समय से पहले बनकर तैयार है।
[सलमान खान को लगा करारा झटका: अब अर्जुन कपूर होंगे #Wanted]

गौरतलब है कि नमस्ते इंग्लैंड पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और आएशा शर्मा फाइनल किए गए थे। आएशा शर्मा फिल्म में बनी थी बाहरवाली और सोनाक्षी सिन्हा घरवाली। और इस घरवाली बाहरवाली के बीच में फंसने वाले थे अक्षय कुमार। लेकिन फिल्म को फाइनेंसर नहीं मिले और अक्षय ने इसे छोड़ दिया।

अब अर्जुन और परिणीति ने टेकओवर कर लिया है और फिल्म के लिए एक और हीरोइन की तलाश जारी है। देखना है कि नया कलेवर फिल्म को कैसे बदलता है।

नमस्ते इंग्लैंड के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने एक धमाकेदार शादी का गाना शूट किया है और साथ में होली सीक्वंस भी। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

परिणीति को इस तरह देखकर, हमें बॉलीवुड की सोहणी कुड़ियां याद आ गईं तो सोचा कि आपको भी याद दिला दें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X