फाइनल हुआ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग वेन्यू, रॉयल अंदाज़ में रचाएंगे शादी

इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी फैन्स की फेवरेट बन चुकी है। इतना ही नहीं दोनों ने 13 मई 2023 को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की और हर किसी को खुश कर दिया। लेकिन कुछ वक्त से ये खबरें सामने आ रही है कि वह वेडिंग वेन्यू की तलाश में राजस्थान के उदयपुर भी गए थे। लेकिन अब कुछ मीडिया खबरों की माने तो उन्होंने कई रिजॉर्ट्स और टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारियों से भी बात की। जिसके बाद उनका फाइनल डिसीजन आया। जिसके बाद राघव और परिणीति ने एक रिसोर्ट चुन लिया है।
इस होटल को किया परिणीति-राघव ने फाइनल
कपल के करीबी सूत्रों से इस बात का खुलासा हुआ है कि वह इंटिमेट वेडिंग चाहते हैं। जिसे वह यादगार बनाना चाहते हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को उदयपुर का 'द ओबेरॉय उदयविलास' पसंद आ गया है और उन्होंने इस डील को लॉक भी करने के लिए कह दिया है। बता दें कि यह फाइव स्टार होटल पिछोला झील के तट पर स्थित है। इतना ही नहीं इस लग्जरी होटल में हरे भरे लोन के साथ-साथ मेवाड़ स्टाइल में बना हुआ आंगन, आलीशान लग्जरी सुइट और फव्वारे जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ कपल
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि इससे पहले का रूम टेरिफ 22,000 से शुरू होकर 11 लाख पर नाइट का बताया गया है। बीते 28 मई 2023 को परिणीति और राघव को साथ में किशनगढ़ के एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। जहां पर यह कयास लगाए गए कि वह अपनी शादी को पारंपरिक रूप से राजस्थान में करना चाहते हैं। हालांकि आपको बता दें कि दोनों की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर वेडिंग वेन्यू की घोषणा नहीं की गई है।
इससे पहले कई सेलेब्स कर चुके हैं राजस्थान में शादी
इतना ही नहीं आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से पहले भी काफी सारे सेलिब्रिटीज ने शादी को यादगार बनाने के लिए राजस्थान को चुना। जिनमें कटरीना कैफ-विक्की कौशल से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा निक-जोनस भी शामिल है। बता दें कि शादी से लेकर शादी की रस्में और जितने भी फंक्शन होते हैं वह इसी डेस्टिनेशन प्लेस पर किए जाते हैं


Click it and Unblock the Notifications