राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरें देख उछले बॉलीवुड सेलेब्स, ऐसे दे रहे हैं बधाईयां

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम नेता राघव चड्ढा बीते काफी वक्त से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने अपने परिवार और खास दोस्तों की उपस्थिति में उदयपुर में शानदार तरीके से सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे। सोशल मीडिया पर अब कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत सी तस्वीरें शेयर की है, जिनको देखकर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं साथ ही सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

परिणीति - राघव की शादी पर सेलेब्स का रिएक्शन-

लंबे इंतजार के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की कुछ ही वक्त में वायरल हो गई। फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने इस तस्वीरों को खूब पसंद किया।

शादी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों ने शादी में सफेद कलर मैचिंग आउटफिट पहने हुए हैं। आपको बता दें, परिणीति और राघव ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी, इस दौरान कपल ने मैचिंग सफेद आउटफिट पहने हुए थे।

यह बिग फैट पंजाबी वेडिंग को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई। शादी उदयपुर में काफी शानदार तरीके से हुई और इसकी झलक तभी सामने आ गई थी जब परिणीति और राघव दिल्ली से अपनी शादी के लिए उदयपुर गए थे और उनका स्वागत काफी धूम-धाम से हुआ था।

इस नवविवाहित कपल की प्रेम कहानी की बात करें तो परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे।

परिणीति ने दिल्ली में सगाई और उदयपुर में की शादी-

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शादी कर ली। परिणीति अब ऑफिशियली मिसेज चड्ढा बन चुकी हैं। 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने परिणीति के साथ उदयपुर में शादी हुई। इससे कुछ महीने परिणीति और राघव ने दिल्ली में सगाई की थी, शादी में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थी लेकिन शादी में प्रियंका उपस्थिति नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X