Parineeti- Raghav Wedding: सामने आई परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा के शादी की तारीख, राजस्थान में लेंगे सात फेरे

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की इस साल की शुरुआत में दिल्ली में सगाई हुई थी। वहीं, अब कथित तौर पर इनकी शादी की तारीख और लोकेशन तय कर लिया गया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति और राघव 25 सितंबर को राजस्थान में एक भव्य शादी करने वाले हैं। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल होंगे। खबर है कि परिणीति की टीम ने शादी की तैयारियों पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
सितंबर के पहले हफ्ते में शुरु करेंगे तैयारी
एक सूत्र ने मीडिया को बताया, "यह एक भव्य शादी होगी। परिणीति फैमिली द्वारा आयोजित होने वाले फंक्शंस के बारे में बेहद चुप हैं। उनकी टीम ने पहले ही डिटेल्स और उनकी तारीखों पर काम करना शुरू कर दिया है। वह सितंबर के पहले सप्ताह में अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाएंगी।" अफवाह है कि शादी के बाद गुरुग्राम में एक रिसेप्शन होगा।
उदयपुर से हो सकती है शादी
इससे पहले जून में खबर आई थी कि परिणीति और राघव उदयपुर के 5 सितारा होटल में भव्य शादी कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, उदयपुर में ओबेरॉय उदयविलास उनका विवाह स्थल होने की संभावना है।
बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को एक निजी फंक्शन में सगाई की थी। दिल्ली के कपूरथला हाउस में कपल ने पहले अरदास और फिर रिंग सेरेमनी की। इस खास मौके पर दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और कुछ राजनीतिक हस्तियां शामिल रहे।
इस फिल्म से शुरु हुई थी लव स्टोरी
परिणीति चोपड़ा पहली बार राघव चड्ढा से पंजाब में मिली थीं। उन दिनों वो वहीं अपनी फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थीं, जिसे इम्तियाज अली बना रहे हैं। कुछ समय तक दोनों की मुलाकातें चलती रहीं और धीरे धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। लंबे समय तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को मीडिया के सामने ऑफिशियल नहीं किया था।


Click it and Unblock the Notifications