..................... Parineeti chopra and raghav chadha wedding card revealed, Wedding time date venue all deteils - Hindi Filmibeat

Parineeti-Raghav Wedding: शादी को लेकर सामने आई सारी जानकारी, इस दिन होंगे फेरे और इस दिन होगी विदाई...

Parineeti-Raghav Wedding:

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों लगातार अपनी शादी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड वायरल हो गया, जिसके बाद शादी की सारी जानकारी सामने आ गई है। फैंस दोनों के लिए काफी खुश हैं।

परिणीति और राघव की शादी-

दरसल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है, अब दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है। इस कार्ड में शादी की सभी रस्मों की तारीख लिखी हैं।

इस कार्ड के मुताबिक, परिणीति और राघव 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सभी रस्में पंजाबी रीति-रिवाजों से की जाएगी। वहीं, शादी के सभी कार्यक्रमों का आयोजन उदयपुर के होटल लीला और ताज लेक पैलेस में किया गया है।

शादी की फंक्शन्स 23 सितंबर से शुरू कर दिए जाएंगे। संगीत सेरेमनी में जबरदस्त आयोजन किया गया है। संगीत के फंक्शन में 90's का थीम रखी गई है। इसी दिन परिणीति की चूड़ा रस्म भी रखी गई है।

चूड़ा सेरेमनी- 23 सितंबर, सुबह 10:00 बजे
संगीत- 23 सितंबर, शाम 7:00 बजे
राघव की सेहराबंदी- 24 सितंबर, दोपहर 1:00 बजे
बारात- 24 सितंबर, दोपहर 2:00 बजे
जयमाला- 24 सितंबर, शाम 3:30 बजे
फेरे- 24 सितंबर, शाम 4:00 बजे
विदाई- 24 सितंबर, शाम 6:30 बजे
रिसेप्शन- 24 सितंबर, शाम 8:30 बजे

परिणीति और राघव की सगाई-

परिणीति चोपड़ा लंबे समय से राघव चड्ढा को डेट कर रही थी। पहले दोनों ने अपना रिश्ता छुपा कर रखा था बाद में दोनों मुंबई में कई बार साथ देखे गए। फिर मई में दोनों ने दिल्ली में काफी शानदार तरीके से सगाई की और सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके फैंस को खुश खबरी दी। इसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें चल रही हैं। अब शादी की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X