परिणीति और राघव की शादी और रिसेप्शन की डेट हुई फाइनल, फैंस हुए खुश!

Parineeti chopra and Raghav chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। सगाई करने के बाद अब दोनों की शादी को लेकर खबरें मीडिया में छाई हुई है, लेकिन अब इनकी शादी और रिसेप्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। खबरों की मानें तो अटकलें हैं कि कपल की शादी अक्टूबर में किसी भी समय हो सकती है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी-
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा ने बीते 13 मई को सगाई कर ली थी। उनका यह कार्यक्रम दिल्ली में हुआ था। हाल ही में दोनों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी देखा गया था, जहां उन्होंने गुरुद्वारे में आशीर्वाद लिया और सेवा भी दी। सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हुए थे।
अब फैंस इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दोनों की शादी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबरों की मानें तो अटकलें हैं कि कपल की शादी अक्टूबर में किसी भी समय हो सकती है। खबरों के अनुसार परिणीति-राघव गुरुग्राम में रिसेप्शन आयोजित करने की प्लानिंग कर रहा है।
पहले खबरें थीं कि यह जोड़ी मुंबई, चंडीगढ़ और गुरुग्राम में तीन रिसेप्शन देने वाली है। लेकिन अब एक ही रिसेप्शन देने की प्लानिंग हो रही है, और यह रिसेप्शन गुरुग्राम के द लीला एंबियन्स गुरुग्राम होटल में शादी की रिसेप्शन पार्टी ऑर्गेनाइज कर सकता है।
खबर यह भी है कि परी और राघव के माता-पिता हाल ही में फूड टेस्टिंग सेशन के लिए होटल पहुंचे थे। वहां उनके लिए काफी बड़ा मेन्यू रखा गया था। वहीं गुरुग्राम के रिसेप्शन को लेकर कहा जा रहा है दिल्ली राघव का बर्थप्लेस है तो उनके ज्यादातर दोस्त और बाकी मेहमान भी दिल्ली से ही हैं। बैसे अभी कपल की तरफ से तो कोई पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications












