परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने गुरुद्वारे में धोए बर्तन, लोग बोले- 'कैमरे के सामने कैसी सेवा'

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इस वक्त काफी चर्चा में हैं और दोनों की तस्वीरें सीधे गुरुद्वारे से सामने आ रही हैं। अक्सर साथ में ये दोनों स्पॉट किए जाते हैं और जहां भी जाते हैं तो लोग उनको काफी प्यार देते हैं।
इस वक्त स्वर्ण मंदिर से जो परिणीति और राघव का वीडियो सामने आया है वो काफी अच्छा है क्योंकि दोनों सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बर्तन धोते हुए दिख रहे हैं।
इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने सफेद कुर्ता सलवार पहना था और अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ था। मंदिर के अंदर राघव सफेद कुर्ता-पायजामा और ग्रे नेहरू जैकेट पहने हुए थे और उन्होंने अपना सिर नारंगी कपड़े से ढका हुआ था। इस जोड़े को पहले अमृतसर हवाई अड्डे पर आगमन पर देखा गया था।
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर स्वर्ण मंदिर से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "इस बार मेरी यात्रा और भी खास थी; उसके साथ मेरी तरफ से. @raghavchadha88 वाहे गुरु दा खालसा वाहे गुरु दी फतेह।" लोग भी काफी कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा, अमीर लोग सिर्फ कैमरे के सामने सेवा करते हैं।
एक का कहना था, ''इसे सेवा नहीं कहते हैं.. प्रचार स्टंट - राजनेताओं के वोटों के लिए कहते हैं! अच्छा मज़ाक बनता है ये अभिनेता और राजनेता धर्म के। उन्हें शर्म आनी चाहिए!'' एक ने लिखा, ''रोजाना करो आसानी ही सेवा तो समझो सेवा की जा रही है बस जहां कैमरा दिख जाए वहां तुम लोग सेवा करना शुरू कर देते हो...'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आए हैं जो कि लोगों को हैरान कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications