Parineeti Chopra: परिणीति राघव के बीच आए अक्षय कुमार! एक्ट्रेस को मजबूरन हनीमून करना पड़ा कैंसल

Parineeti- Raghav Honeymoon: न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस वक्त अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की शादी के साथ साथ उनके लुक्स, उनके रिसेप्शन और उनके हनीमून को लेकर कोई ना कोई खबर आती रहती हैं। अब खबर है कि परिणीति और राघव ने अपना हनीमून कैंसल कर दिया है। इसके पीछे की वजह उनका काम है।
परिणीति और राघव का हनीमून-
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस समय सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी हैं। 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में अपनी ड्रीमी वेडिंग के बाद से यह जोड़ी अपने सभी फैंस का दिल जीत रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इनके वेडिंग सेलिब्रेशन से अनदेखी झलक भी लगातार मिल रही है।
सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की शादी, रिसेप्शन और हनीमून से जुड़ा कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है। इसी बीच सूत्रों के अनुसार खबर सामने आई है कि न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने काम की वजह से अपना हनीमून कैंसल कर दिया है।
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अपने पेंडिंग वर्क कमिटमेंट पर फोकस करना चाहते हैं और फिलहाल अपने हनीमून की कोई प्लानिंग नहीं करना चाहते हैं। कथित तौर पर, परिणीति अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज' के लिए अपने कमिटमेंट की वजह इसके प्रमोशन में पूरी ताकत से लगेंगी।
ऐसी खबरें हैं कि, फिलहाल राघव चड्ढा की नई नवेली दुल्हनियां परिणीति चोपड़ा परिणीति अपने नए परिवार, दिल्ली में अपने ससुराल वालों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और जल्द ही मुंबई में काम पर वापस आ जाएंगी। वह अपना वर्क शेड्यूल फिर से शुरू करेंगी और राघव भी अपने काम पर वापस जाएंगे।
परिणीति और अक्षय कुमार की नई फिल्म-
परिणीति चोपड़ा जल्द ही अक्षय कुमार के साथ अपनी नई फिल्म 'मिशन रानीगंज' में दिखाई देंगी। दोनों की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस मूवी में अक्षय कुमार IIT धनबाद के माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने अपनी सूझबूझ से 65 माइनर्स की जिंदगी बचाई थी। इस तरह का रेस्क्यू इंडिया में पहली बार हुआ था। परिणीति चोपड़ा भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications

