Parineeti Raghav engagement: 4 टियर केक से लेकर भांगड़ा और किसिंग तक, राघव- परिणीति की सगाई का Inside वीडियो

Parineeti Chopra- Raghav Chadha engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो प्यार और अपनेपन से भरपूर है। बता दें, इस कपल ने 13 मई को दिल्ली में परिवार, करीबी दोस्तों और कुछ राजनीतिक हस्तियों के बीच सगाई कर ली है।
इनकी सगाई से अब कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर कह सकते हैं कि दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई बेहद खूबसूरत रही। कपल ने अपनी पहली ऑफिशियल तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद, फंक्शन का एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है और इसमें वहां की सजावट, 4 टियर केक, और साथ ही परिणीति और राघव एक साथ गाते और नाचते हुए दिखाई देते हैं।
वीडियो में देख सकते हैं कि परिणीति और राघव ने सफेद फूलों से सजा हुआ 4 टियल केक काटा। टेबल पर केक के साथ सफेद मोमबत्तियां और कुछ फूल नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाने से पहले एक इंटिमेट किस भी शेयर किया। आप नेता ने परिणीति को गले लगाने से पहले उनके गालों पर भी किस किया।
बता दें, परिणीति की सगाई में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल रही थीं। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से परिणीति के करीबी करण जौहर और मनीष मल्होत्री भी दिल्ली पहुंचे थे। साथ ही इस सगाई में हर राजनीतिक हस्तियां भी नजर आईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी फंक्शन में शिरकत ली।


Click it and Unblock the Notifications