परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का हुआ रोका, जानें कब होगी शादी? सामने आई बड़ी अपडेट

Raghav Chadha and Parineeti Chopra roka done: परिणीति चोपड़ा और आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के साथ में स्पॉट किए जाने के बाद से उनकी सगाई और शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई है। हालांकि, अब तक परिणीति या राघव चड्ढा ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बुधवार को परिणीति चोपड़ा को मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अपनी शादी में उनके डिजाइन किए कपड़े पहनेंगी। साथ ही, परिणीति चोपड़ा के रिंग फिंगर में भी अंगूठी देख सगाई होने की खबरें आने लगी। लेकिन, अब इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका हो गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने अक्टूबर में शादी करने का फैसला किया है। हालांकि, अब तक शादी की तारीख सामने नहीं आई है। कपल के नजदीकी सूत्र ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा है- 'परिणीति और राघव का रोका हो गया है। यह एक पारिवारिक फंक्शन था और दोनों इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। दोनों अक्टूबर के अंत तक शादी कर सकते हैं।'
साथ ही सूत्र ने कहा है- 'परिणीति और राघव को फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं है शादी से पहले कई वर्क कमिटमेंट हैं जिन्हें उन्हें पूरा करना है।' इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अक्टूबर अंत तक ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी भारत में Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल की वजह से होंगी और इस दौरान वो अपनी बहन की शादी में भी शामिल हो सकती हैं।
हालांकि, अब तक परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा की तरफ से इससे जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, उनके फैंस को भी उम्मीद है कि जल्द ही आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











