परिणीति चोपड़ा -राघव चड्ढा की शादी का खूबसूरत वीडियो आउट- बारात, जयमाल से लेकर फेरे तक की खास झलक

Parineeti Raghav ki shaadi ki video: न्यूली मैरिड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, दोनों की शादी के सोशल मीडिया पर कई सारे फोटोज और वीडिया सामने आ रहे हैं। जिनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने खुद इंटरनेट पर शादी का एक खुबसूरत वीडियो शेयर किया है।
परिणीति राघव की शादी का वीडियो-
परिणीति चोपड़ा ने पिछले दिनों राघव चड्ढा के साथ उदयपुर में सात फेरे लिए। दोनों की शादी बहुत ही प्राइवेट तरह से हुई थी। लेकिन शादी के बाद कपल की शादी के कई सारे वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर सामने आ रहे हैं।
संगीत, हल्दी, शादी और रिसेप्शन के वीडियो और फोटोज सामने आने के बाद अभी हाल ही में खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी की खुबूसरत सी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में परिणीति ने कैप्शन में बहुत प्यार मैसेज लिखा है।
इस खुबसूरत वीडियो में कपल की शानदार कमेंस्ट्री देखने को मिल रही है। खास बात ये ही कि इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा का खास अंदाज देखने को मिला है, जब राघव दुल्हा बनकर आते हैं तो दुल्हन बनी परिणीति बहुत खुश हो जाती हैं और मस्ती में झूमने लगती है।
परिणीति और राघव एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं और शादी के दौरान दोनों कितने खुश हैं। ये कमेंस्ट्री इस वीडियो में दिख रही है। फैंस इसको देखकर काफी खुश हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
परिणीति राघव की शानदार शादी-
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी एक निजी समारोह के दौरान उदयपुर के 'लीला पैलेस' में सात फेरे लिए थे। इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। और इसी साल की शुरुआत में दोनों ने दिल्ली में शानदार तरीके से सगाई की थी। शादी और सगाई में कपल ने लाइट कलर के आउटफिट ही पहने थे, जिसमें दोनों बेहद प्यारे दिखे थे।


Click it and Unblock the Notifications