परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रखा बेटे का ये अनोखा नाम, जानें क्या है इस नाम का मतलब

Parineeti Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा हाल ही में मां बनी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। मां बनने के बाद कभी परिणीति अपना दिल-ए-हाल बताती नजर आती हैं तो कभी वह यह बताती हैं कि वह रात भर सो नहीं पा रही हैं।

बता दें कि परी ने आज तक बेटे की एक भी झलक शेयर नहीं की थी ऐसे में फैन्स को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस परी के बच्चे की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार थे तो बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने फैन्स की इच्छा पूरी कर दी है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने बेटे की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इंटरनेट पर आते ही यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स तो इन तस्वीरों को देख तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

क्या रखा परिणीति ने बेटे का नाम

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही अपने बेटे की पैरों को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों अपने बेटे के पैरों को थामे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं। 'जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम- तत्र एव नीर' इसी के साथ ही परिणीति आगे लिखती हैं- हमारे बेटे का नाम है 'नीर' (शुद्ध, दिव्य असीम)।

क्या है इस नाम का मतलब

बता दें नीर नाम का अर्थ पवित्र होता है। इसे पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। यह एक संस्कृत शब्द है। इसे सरल स्वभाव के लिए भी किया जाता है। फिलहाल तो नीर की तस्वीर देख फैन्स ही क्या सितारे भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वरुण धवन, भारती सिंह, निम्रत कौर, गौहर खान, गीता बग्गा, राजीव अदातिया समेत तमाम सितारों ने कमेंट कर कपल को बधाई दी। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे का जन्म 19 अक्टूबर को हुआ था। और बेटे के 1 महीने का होते ही कपल ने बेटे की तस्वीर साझा की है।

More from Filmibeat

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X