परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहुंचे अस्पताल, तो फैंस ने कहा शादी से पहले...

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ हाल ही में अस्पताल जाते हुए देखी गई हैं। तो ऐसे में फैंस ने परिणीति चोपड़ा को उनकी प्रेग्रेंसी को लेकर कई सारी खरी खोटी सुना दी और उनको शादी से पहले थोड़ी सावधानी रखने के लिए कहा है।
दरअसल बात ऐसी है कि, परिणीति का एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा है। 12 जुलाई 2023 को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को 'हिंदुजा अस्पताल' के बाहर देखा गया।
हालांकि, अभिनेत्री ने पैपराजी के लिए पोज़ न देने का फैसला किया और यहां तक कि अपनी कार के अंदर बैठकर भी अपना चेहरा छिपा लिया। मीडिया के साथ हमेशा मधुर व्यवहार करने वाली परी ने अपने असामान्य व्यवहार से कई लोगों का ध्यान खींच लिया।
अब, उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस पर फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं। उन्होंने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी और दावा करना शुरू कर दिया कि अभिनेत्री राघव चड्ढा से शादी से पहले गर्भवती हैं।
जहां एक यूजर ने लिखा, "छोटा राघव ऑन द वे", दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "वह गर्भवती हैं।" हालांकि, कुछ यूजर्स ने यह भी अनुमान लगाया कि परिणीति ने सर्जरी करवाई होगी, इसलिए वह अपना चेहरा छिपा रही हैं। खैर ऐसे ही सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 13 मई 2023 को एक इंटीमेट सेरेमनी में 'AAP' नेता राघव चड्ढा से सगाई की थी। तब से, यह जोड़ी फैंस को अपनी बॉन्डिंग से प्रभावित करने में कभी फेल नहीं हुई, चाहे वह स्टेडियम में मैच का आनंद लेना हो या स्वर्ण मंदिर में लंगर सेवा करना हो। दोनों हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
