Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा के हाथों पर रची राघव चड्ढा के नाम की महंदी, पहली तस्वीर आई सामने

इस समय परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पर हर कोई नज़रें गढ़ाए बैठा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लेने वाले हैं। शादी से जुड़ी हुई सभी रस में शुरू हो गई है। लेकिन परिणीति चोपड़ा भी मेहंदी और हल्दी की रस्म के लिए 17 सितंबर को ही मुंबई से दिल्ली पहुंच गई थी। उसे वक्त उन्हें राघव चड्ढा के साथ में दिल्ली एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। लेकिन अब खबरें आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मेहंदी की रस्म 19 सितंबर को हो गई है। जिस घर पर ही किया गया है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए उनके घर पूरी तरीके से दुल्हन की तरह सजाए जा चुके हैं। जहां पर रिश्तेदार और दोस्त भी पहुंच चुके हैं। परिणीति के घर को भव्य तरीके से सजाया गया है और वही राघव चड्ढा ने भी परिणीति के स्वागत के लिए घर को जगमग कर दिया है। पंडारा रोड पर राघव चड्ढा के घर पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम भी किया गया है। सोशल मीडिया पर भी शादी की तैयारी और उनके घर के बाहर की कई सारी वीडियो वायरल हो रही है।
बताया गया है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मेहंदी सेरेबिनी 19 सितंबर को दिन में 3:00 बजे की तकरीबन हुई थी। इस सेरेमनी को बहुत ही टाइट सिक्योरिटी के बीच में राघव के घर पर पूरा किया गया। अब एक तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है और यह भी दावा किया जा रहा है कि यह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर है।
सोर्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली में कुछ रसों के बाद में 23 सितंबर को उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां पर पहले परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होनी है और उसके बाद में 24 सितंबर को दोपहर को दूल्हे राजा राघव चड्ढा की सेहरा बंदी होगी। इसके बाद में उसी दिन दोपहर 1:00 से 2:00 के बीच में राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा को लाने के लिए नाव से लीला पैलेस पहुंचेंगे। खबरों के अनुसार 3:30 मिनट पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सात फेरे लेंगे और 24 सितंबर को 8:30 मिनट पर वेडिंग रिसेप्शन भी है।


Click it and Unblock the Notifications