हल्दी सेरेमनी के दौरान परिणीति राघव एथनिक लुक में दिखे बेहद प्यारे, तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने लुटाया प्यार

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद लगातार एक के बाद दूसरी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अभी कपल की हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत फोटो सामने आई हैं, जिसमें कपल बेहद प्यारे लग रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस न्यूली मैरिड कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
परिणीति राघव की हल्दी की तस्वीरें-
हाल ही में एक इंस्टाग्राम पेज से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हल्दी की एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें कपल अपने हल्दी समारोह के दौरान एक मेहमान के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान, परिणीति चोपड़ा रानी पिंक कलर के एथनिक को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ मैचिंग एथनिक जैकेट पेयर की थी। उनके ड्रेस पर मिनिमल गोल्डन कढ़ाई की गई थी। वहीं, राघव चड्ढा उनके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं, जो व्हाइट कुर्ता-पायजामा में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। दुल्हे राजा ने इस दौरान ब्लैक सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं।
सोशल मीडिया पर जैसे ही परिणीति और राघव की ये तस्वीरें और वीडियो सामने आया, पल भर में ही वायरल हो गया। तस्वीरों में दोनों की खूबसूरती और प्यार साफ झलक रहा है। दोनों साथ में बहुत खुश लग रहे हैं।
इससे पहले कपल की शादी, संगीत और रिसेप्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। जिनको फैंस ने खास पसंद किया था। उदयपुर के 'लीला पैलेस' में शादी करने वाले परिणीति और राघव ने अपनी शादी की फोटो खुश इंटरनेट पर साझा की थी।
उदयपुर में परिणीति राघव ने लिए सात फेरे-
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी एक निजी समारोह के दौरान उदयपुर में सात फेरे लिए थे। इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल के इस बड़े दिन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, 'आप' सांसद संजय सिंह, आदित्य ठाकरे और हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा, मनीष मल्होत्रा और सानिया मिर्जा जैसे सेलेब्स भी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications